मधुबनी के लहेरियागंज स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेवा केंद्र के स्वदर्शन भवन सभागार में महाअष्टमी के अवसर पर शक्ति स्वरूपा ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नारी सम्मान, आत्मशक्ति जागरण, श्रेष्ठ संस्कार और मानव सेवा का संदेश दिया गया। इस दौरान चैतन्य दुर्गा की भव्य झांकी, सामूहिक ध्यान, प्राणायाम और योगाभ्यास आकर्षण का केंद्र रहे। वक्ताओं ने लोगों से क्रोध, अहंकार और लोभ जैसी बुराइयों को त्यागकर सकारात्मक विचारों के साथ जीवन जीने की अपील की।
देखिए मधुबनी की प्रमुख खबरें DEN News Madhubani पर।
#DENNewsMadhubani #MadhubaniNews #BiharNews #Mahashtami #Navratri #BrahmaKumaris