टीकमगढ़: सुभाष पुरम खुले चैंबर में गिरा बाइक सवारः नपा की लापरवाही से अंडरग्राउंड नाले का काम अधूरा, सड़क पर भरा पानी
टीकमगढ़ की सुभाष पुरम कॉलोनी में नगर पालिका के अधूरे अंडरग्राउंड नाले के निर्माण कार्य के कारण गुरुवार को एक हादसा हो गया। बारिश के पानी से भरे खुले चैंबर में बाइक सहित एक युवक गिर गया।आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, उसकी बाइक पूरी तरह से नाले में डूब गई थी। सूचना मिलने पर नगर पालिका ने जेसीबी मशीन से निकाली