जतारा: बर्माडांग:कुल्हाड़ी देने से किया इनकार, देवर का चढ़ा पारा; भाभी को डंडे से पीटा, मामला दर्ज
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्माडांग में कुल्हाड़ी देने से इनकार करने पर देवर और भाभी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी देवर सुरेंद्र सिंह बुंदेला ने अपनी भाभी राजकुमारी बुंदेला (45) की डंडे से मारपीट कर दी। बीट प्रभारी सचिन बाल्मीकि के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।