#जयनगर इंद्र पूजा मेला में हादसा, ब्रेक डांस झूले से गिरकर महिला घायल
#इंद्र पूजा मेला देखने पहुंची एक महिला ब्रेक डांस झूले से गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि घायल महिला की पहचान जयनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-6 निवासी खुशबू देवी पति प्रवीण कुमार के रूप में की जा रही है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने महिला को तत्काल सहायता पहुंचाई। घायल महिला कि बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर किया गया