बल्देवगढ़: सुजानपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि फरियादी प्रकाशचंद्र यादव पुत्र मुन्नालाल यादव उम्र 24 वर्ष के द्वारा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अतुल यादव, शिवम यादव एवं छोटू यादव के द्वारा फरियादी के साथ गाली गलौज एवं बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिस ने मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज किया है।