बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कार ने मकान से टक्कर मारी, मकान और कार क्षतिग्रस्त
बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक कार मकान से टकरा गई।जिसमें मकान एवं कार क्षतिग्रस्त हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ले वासियों के द्वारा बताया गया कि उक्त कार टीकमगढ़ से बल्देवगढ़ की ओर जा रही थी।तभी अनियंत्रित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक मकान से टकरा गई।जिसमें कार में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।