बिजावर: “गांव चलो अभियान” के तहत ग्राम पिपौरा में विधायक राजेश शुक्ला का जनसंवाद, समस्याओं के समाधान के निर्देश
बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने ग्राम पिपौरा में बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे “गांव चलो अभियान” के तहत ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने गांव की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा कर गांव को सशक्त और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।