कांडी: कांडी में भूमि विवाद में हिंसक झड़प, एक वृद्ध की मौत
Kandi, Garhwa | May 3, 2026 कांडी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां पंचायत के भेलवाखाड़ी टोले में सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।