सुपौल के प्रतिष्ठित अखबार हिन्दुस्तान के प्रख्यात एवं वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार भाई ने लगभग 16 वर्षों तक एक ही बैनर के साथ अपनी पत्रकारिता की एक शानदार और यादगार पारी निभाई। आज एक पुराने अध्याय का समापन हुआ है और एक नए युग की शुरुआत हुई है। वक्त बदलता है, दौर बदलता है, लेकिन अनुभव और मेहनत की पहचान हमेशा कायम रहती है।
नवीन कुमार भाई को नए बैनर, नई सोच और नई शुरुआत के लिए दिल की गहराइयों से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई। ईश्वर से कामना है कि आपकी नई पारी पहले से भी अधिक सफल, शानदार और उपलब्धियों से भरी हो। नई पहचान के साथ नई ऊंचाइयों को छुएं। नए सफर के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद!
Supaul, Supaul | Oct 31, 2026