पन्ना: पन्ना कलेक्ट्रेट में भारी बवाल! केन-बेतवा विस्थापितों ने जड़ा ताला, कलेक्टर ने धारा 163 लागू की
Panna, Panna | Mar 12, 2026 केन-बेतवा परियोजना के विस्थापितों द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव कर तालाबंदी करने से पन्ना में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। अधिकारियों के बंधक बनने और उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ऊषा परमार ने तत्काल धारा 163 (पूर्ववर्ती 144) लागू कर दी है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और उल्लंघनकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।