सिधवलिया: खजुरिया गांव में बकरी घुसने पर विवाद, मारपीट में चार घायल, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में बकरी घर में घुसने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घायलों में खजुरिया गांव निवासी बिहारी बिन की पत्नी सीमा देवी, उनका बेटा संजीत बिन, बेटी बबली कुमारी और भूखल बिन का बेटा बिहारी बिन शामिल हैं।