देवबंद: देवबंद में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की नगदी व जेवरात ले उड़े चोर, मामले की जांच में जुटी पुलिस
देवबंद के मोहल्ला फौलादपुरा गुर्जरवाडा में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए की नगदी व आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित फहीम परिवार सहित किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के ताले तोड़कर उसके घर में घुस गए। और अलमारी में रखी नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित घर पहुंचा तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा है।