देवबंद: थाना बड़ागांव पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार,चोरी का मोबाइल व 3 हजार रुपए की नगदी हुई बरामद
थाना बड़गांव पुलिस ने गांव शिमलाना निवासी रजनीश सिंह के यहां 8 मई 2024 को हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर संजय पुत्र बाबूराम निवासी वार्ड नंबर 17 भीम नगर कॉलोनी होशियापुर पंजाब को गांव अब दयालपुर की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल व तीन हजार रुपए की नगदी बरामद की है।