वैशाली: देय रात अचानक आग लगने से मोहिउद्दीनपुर में दो घर जलकर राख
वैशाली प्रखंड अंतर्गत मदरना पंचायत के महिउद्दीनपुर में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गए ।पंचायत के मुखिया सुनील कुमार ने बताया कि संजय पासवान वं भाग्यनारायन पासवान के घर मे आग लग गई ।स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया ।लाखों की क्षति हुई है ।मुआबजा के लिए अंचलाधिकारी लवली सिंह से बात की गई है ।