वैशाली: प्रखंड के मदरना पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, उप विकास आयुक्त रहे मौजूद
वैशाली प्रखंड के मदरना पंचायत में उप विकास आयुक्त सम्स जावेद अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार, अंचलाधिकारी लवली सिंह, सभी रोजगार सेवक, कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार के साथ आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। छात्र-छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।