वैशाली: चुनाव को लेकर शुरू है 107 की कार्रवाई ।
अगामी लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू है। हालांकि, अभी लोकसभा चुनाव वैशाली में छठे चरण में होना है। बावजूद अधिकारी अलर्ट मूड में है। वैशाली थाना द्वारा 107 की कार्रवाई के लिए अभी 200 से अधिक लोगों के नामों की अनुशंसा कर दी गई है। बेलसर थाना ने भी 107 की कार्रवाई के लिए 100 से अधिक लोगों के नामों की सूची भेजी है।