वैशाली: बथान में आग लगने से दो महिला सहित तीन पशु झुलसी।
सुभई गांव में एक बथान के छप्पर में आग लगने से तीन पशु झुलस गए। इन्हें बचाने के प्रयास में दो महिला बुरी तरह से झुलस गई है। दमकल एवं लोगो के काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। सुभई गांव निवासी संतोषी राय एवं बलदेव राय के बथान में पशुओं को बांधता था । तभी गुरुवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया।