खेकड़ा: ललियाना व चमरावल में 12 नलकूपों से चोरों ने स्टार्टर, कट आउट सहित हजारों का सामान चुराया, पुलिस जांच में जुटी
Khekada, Bagpat | Jul 31, 2026 ललियाना और चमरावल गांवों में अज्ञात चोरों ने बीती रात 12 नलकूपों को निशाना बनाया। चोर यहां से स्टार्टर, कट आउट और केबल सहित हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। इस घटना से किसान परेशान हैं। ललियाना गांव के जंगल में ओमवीर पुत्र ज्ञानसिंह, सतीश पुत्र मुख्तयारे, कृष्णपाल पुत्र मनीराम, रोहताश पुत्र बल्ले, राजबीर पुत्र किष्नू, बब्लू पुत्र सुंदर, पूर्व प्रधान अशोक की