पिपरा: पीपरा के पीठौरा गांव में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा कमेटी सप्तमी, अष्टमी व नवमी को नौटंकी कार्यक्रम करेगी
Pipra, Palamu | Oct 15, 2026 पीपरा प्रखंड के पीठौरा गांव में नवरात्र पूजा की तैयारियों को लेकर नवयुवक संघ दुर्गा पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। कमेटी के गठन के बाद गुरुवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों और कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने और नवरात्र के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।