जमुई: सिकंदरा थाना परिसर में एसपी ने जनता दरबार लगाया, फरियादियों की समस्याएं सुनीं
Jamui, Jamui | May 7, 2026 गुरुवार की शाम 5 बजे सिकंदरा थाना परिसर में जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा। खासकर जमीनी विवाद, आपसी मारपीट, लंबित मामलों एवं थाना स्तर की शिकायतों को लेकर लोग पहुंचे थे।