नौगावां सादात: नौगांवा सादात में दिनदहाड़े मिट्टी के खनन का वीडियो वायरल, ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही
नौगांवा सादात कस्बे में दिनदहाड़े मिट्टी के कथित अवैध खनन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां खुलेआम सड़क पर दौड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।