मॉक ड्रिल: भोड़िया खेड़ा कॉलेज में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
उपशीर्षक:
सिविल डिफेंस अभ्यास के तहत बम की सूचना पर रेस्क्यू, तलाशी और सुरक्षा व्यवस्था का किया गया प्रदर्शन
फतेहाबाद।
फतेहाबाद के राजकीय महिला महाविद्यालय, भोड़िया खेड़ा में बुधवार को बम होने की सूचना मिलने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह पूरी कार्रवाई सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल का हिस्सा थी।