बिहार के नवादा से महिला सिपाही के साथ अभद्रता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सिपाही युवकों को चेतावनी देते हुए कहती सुनाई देती हैं, "छू दिया तो काट देंगे... तू हमारा खिलौना समझ रहा है रे... महिला से क्यों लड़ रहे हो, मर्द से लड़ो।" घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। इस मामले के सामने आने के बाद राज्य में लागू शराबबंदी कानून के प्रभाव और उसके पालन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
.
.
.
.
#Bihar #Nawada #Police #WomanConstable #ViralVideo