बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई 10 साल की कारावास की सजा
दीवानी न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पॉकसो कोर्ट ने मंगलवार को बलात्कार मामले के अभियुक्त को दोषी कर देते हुए 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार शाम को बताया कि घटना वर्ष 2023 की है। जब रुपईडीहा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया था जिस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला आज सुनाया है।