काको: विषुनपुर हरहर गांव में ठनका गिरने से भैंस की मौत, पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की लगाई गुहार
Kako, Jehanabad | Jun 19, 2026 काको प्रखंड के पिंजोरा ग्राम पंचायत अंतर्गत विषुनपुर हरहर गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। मृत भैंस गांव निवासी रौशन यादव की बताई जा रही है। घटना के बाद पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की मांग मीडिया से बातचीत के क्रम में की।