अकलतरा: कल्याणपुर गांव में 3 लोगों ने रास्ता रोककर युवक के साथ की मारपीट, झूमा-झटकी में युवक का मोबाइल गिरा, जुर्म दर्ज
अकलतरा क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 3 लोगों ने युवक के साथ मारपीट की है। पुलिस ने मारपीट करने वाले हरनारायण साहू, सतानंद साहू, अनिल साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुर गांव के राम अवतार निर्मलकर ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर 3 लोगों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की।