अकलतरा: पोड़ीदल्हा गांव के खेत में मिला मगरमच्छ, क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया
अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदलहा गांव के खेत में मगरमच्छ मिला। इसके बाद गांव समेत क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। यहां मगरमच्छ दिखने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी। फिर मगरमच्छ को पकड़कर कोटमीसोनार गांव के क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया। दरअसल, पोड़ीदलहा गांव के खेत में मगरमच्छ दिखने की बात जैसे ही लोगों को पता चली, वैसे ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।