अकलतरा: कोटमीसोनार गांव के पुरोहित तालाब में जाल के जरिए 11 मगरमच्छों को पकड़ा गया, क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा गया
अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव के पुरोहित तालाब में जाल द्वारा 11 मगरमच्छों को पकड़ा गया है, जिसके बाद मगरमच्छों को क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा गया है। कोटमीसोनार गांव में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार एक ही तालाब में मगरमच्छ मिले हैं। वैसे, कोटमीसोनार गांव के तालाबों में आए दिन मगरमच्छ मिलते रहते हैं।