अरनोद: मोबाइल से दूरी, राष्ट्र प्रथम की सोच जरूरी: ईश्वर सिंह सिसोदिया
सालमगढ़ स्थित भगवती विद्या मंदिर में युवा आधारित कार्यक्रम के तहत संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह जिला कार्यवाहक ईश्वर सिंह सिसोदिया ने बालक-बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की धुरी हैं। युवाओं को मोबाइल के दुरुपयोग से बचते हुए तकनीक का सदुपयोग करना चाहिए और राष्ट्र प्रथम की सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।