सिराथू: सिराथू रेलवे स्टेशन के पास मिली युवक की लाश की शिनाख्त कछुआ के अंकित के रूप में हुई
सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे ट्रैक पर सोमवार देर रात एक युवक की लाश मिली थी जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।मंगलवार दोपहर मृतक युवक की शिनाख्त हो गई है।कछुआ गाँव के अंकित के रूप में शिनाख्त हुई है।मृतक के पिता बुद्ध प्रकाश ने बताया कि अंकित सोमवार सुबह से निकला था जो वापस नहीं लौटा।अंकित की मौत से परिवार कोहराम मच गया।