रातू: रांची पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई की
Ratu, Ranchi | Feb 3, 2025 राँची पुलिस ने नशीली पदार्थों के खरीद-बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना अंतर्गत तिरिल मोड़, कोकर के पास अवस्थित तान्या मेडिकल हॉल (तान्या फार्मा) में छापामारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान कई प्रकार की नशीली दवाएं बरामद की गईं, उक्त मामले पर पुलिस ने 7 बजे प्रेस वार्ता किया।