रातू: पुंदाग थाना क्षेत्र के एकलव्य टावर में 15 लाख के नकद और गहने चोरी, नकाबपोश चोरों ने किया काम
Ratu, Ranchi | Jan 30, 2025 राँची जिले के पुंदाग ओपी क्षेत्र के एकलव्य टावर में एक बड़ी चोरी की घटना हुई है। अज्ञात चोरों ने एक साथ चार फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नगद चोरी कर लिए। चोरी की गई राशि लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसमें 10 लाख रुपये के गहने और 5 लाख रुपये के नकद शामिल हैं। गुरूवार 5 बजे पुलिस ने पूरी घटना की सीसीटीवी में कैद तस्वीर को निकालकर जांच में जुट ग