तानसेन: रेसकोर्स रोड पर हमलावरों ने स्कूटी सवार युवक की गोली मारकर हत्या, 3 दिन पहले ही छूटा था जमानत पर
Tansen, Gwalior | Sep 23, 2026 ग्वालियर में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है।LNIPE कॉलेज के सामने बने ब्रिज पर स्कूटी से जा रहे एक युवक को हमलावरों ने स्कूटी से उसे कॉलर पकड़कर नीचे खींचा और सीने में गोलियां मारी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटू राजावत के रूप में हुई है। पता चला है कि युवक 3 दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया