बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनी शरण निवासी राम बेसर की मौत ट्रैक्टर पलटने से उसमें दब कर हो गई। शनिवार शाम 5 बजे इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया की राम बेसरा ट्रैक्टर में बैठकर बेंगाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान तिशनी मोड़ के पास ट्रैक्टर पलट जाने से यह उसमें दब गया। जिससे मौके पर ही इसकी मौत हो गई।