चौरीचौरा: तिलक समारोह में शामिल होने गए बुजुर्ग की पिटाई, मामला दर्ज
झंगहा थाना क्षेत्र के राजधानी निवासी सावन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैं गांव में ही तिलक समारोह में शामिल होने गया था कि वहीं मेरे पिता राम वचन निषाद बैठे थे तभी अचानक आकर जितेंद्र, शरद, रंभा देवी, नीलम, रिंकू देवी, मोनिका देवी, गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे जब मैं छुड़ाने लगे तो मुझको भी काफी चोटें आई हैं मेरा दाहिना पैर विकलांग है।