गुरूर: NH-30 ग्राम जगतरा के पास बारातियों से भरी बस में लगी आग, 50 से अधिक बाराती बाल-बाल बचे
Gurur, Balod | Apr 27, 2026 बस मे आग लगने के बाद सभी बारातियों ने खिड़कियो और दरवाजे से कूदकर अपनी जान बचाई। समय रहते सभी बाराती बस से सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन बस मे रखे हुए बारातियो के कपड़े, बैग, मोबाइल चार्जर सहित अन्य वस्तुएं भी जलकर राख हो गई। इस बस मे आग लगने के कारणो का अब तक पता नही चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।