हमीरपुर: सुमेरपुर विकासखंड में आयी केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रामलला के दर्शन का किया आह्वान
पत्योरा के मजरा शिवरामपुर डेरा में चल रही यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने हिस्सा लेकर ग्रामीणों से रामलला के दर्शन करने लिए अयोध्या धाम आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला पुनः अयोध्या में विराजमान हुए हैं। यह गर्व की बात है।