हमीरपुर: सुमेरपुर में रेलवे लाइन पर अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया में फोटो अपलोड करने पर सक्रिय हुई पुलिस
एक युवक द्वारा रेलवे लाइन पर अवैध तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। तमंचे के साथ फोटो अपलोड करने वाला युवक सुमेरपुर कस्बे का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मौजूदा समय में वह कस्बे से बाहर है।फेसबुक में रेलवे लाइन पर खड़े होकर तमंचा लहराती फोटो में लिखा है कि आतंक हमारा ही कायम होगा।