हमीरपुर: मौसम के बदलाव से कुरारा क्षेत्र के झलोखर गांव के मिस्त्री की बुखार आने के तीसरे दिन कानपुर में इलाज के दौरान मौत।
मौसम के बदलते ही अस्पताल मरीजों से फुल होने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में इस वक्त बुखार के साथ-साथ सिरदर्द और बदन दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उधर, झलोखर गांव निवासी अधेड़ राजगीर मिस्त्री की बुखार आने के तीसरे दिन कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।