हमीरपुर: हमीरपुर के अंचल कार्यालय के तत्वाधान में हुआ वृहद निवारक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
इंडियन बैंक हमीरपुर के अंचल प्रमुख घनश्याम कुमार ने मुख्य सतर्कता अधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सतर्कता अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी बैंक में सतर्कता से कम करें ताकि बैंक को किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकसान न हो सके। कार्यक्रम में उप अंचल प्रमुख अप्रतिम अवस्थी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।