हमीरपुर: मुख्यालय में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का लिया गया निर्णय
हमीरपुर में बार संघ और बेंच के बीच टकराव बढ़ गया है। न्यायिक अधिकारियों के रवैए से परेशान होकर सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। बार ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होगा वह हड़ताल जारी रखेंगे। इस दौरान कामकाज पूरी तरह से ठप रखा जाएगा।