मुरैना नगर: जौरा: व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर ₹10 लाख की ब्लैकमेलिंग, गिरफ्तारी की मांग लेकर SP ऑफिस पहुंचे परिजन
मुरैना जिले के जौरा कस्बे में बीते दिनों व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर न्यूड वीडियो बनाने और 10 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार आज मंगलवार दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश लगातार धमकियां दे रहे हैं।हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।