मध्य प्रदेश सरकार की नई पहल: हर शुक्रवार जनता के बीच रहेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि।
मध्य प्रदेश सरकार ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब प्रत्येक शुक्रवार को जिले के कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंत्री और विधायक आम जनता के बीच पहुंचेंगे।
इस दौरान सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। साथ ही जनता की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
जनसुनवाई में खाद-बीज की उपलब्धता, भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास किया जाएगा।
सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रश