1,454 फीट की ऊंचाई पर हवा में हुआ प्रपोज! रोमांचक स्टंट के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में
न्यूयॉर्क। सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल न्यूयॉर्क की 1,454 फीट ऊंची एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर रस्सी के सहारे खड़ा नजर आ रहा है। वायरल पोस्ट के अनुसार, पेशेवर डेयरडेविल कपल एंजेला निकोलाउ और इवान बीरकस ने इस खतरनाक ऊंचाई पर प्रपोजल किया, जिसने दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
बताया जा रहा है कि इवान ने ऊंचाई पर ही एंजेला को प्रपोज किया, जिसके बाद दोनों ने शांति का संदेश देने वाला एक बड़ा बैनर भी लहराया। करीब 10 मिनट तक दोनों बिल्डिंग की चोटी पर मौजूद रहे। इस दौरान उनका हर कदम बेहद जोखिम भरा था।
वायरल दावों के मुताबिक, नीचे उतरने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, इस घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है। जहां कुछ लोग इस�
Korba, Korba | Jul 3, 2026