चरपोखरी: अमोरजा होटल के पास युवक का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या कर फेंके जाने का आरोप
चरपोखरी थाना क्षेत्र के अमोरजा होटल के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव बरामद किया गया। मृत युवक की पहचान इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी कमलेश यादव के रूप में की गई है। रविवार की सुबह 6:00 बजे के करीब है घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।