हुज़ूर: रातीबड़ इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | Jan 23, 2026 भोपाल के रातीबड़ इलाके के समसगढ़ गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 24 वर्षीय युवक चंदन मालवीय का शव एक बंद मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि चंदन निजी डेंटल कॉलेज की बस चलाता था|