चेनारी: चेनारी पुलिस ने NBW वारंटी के तहत 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों में 01. हरदेव सिंह पिता स्व. भोला सिंह एवं 02. बलि बिंद पिता हरदेव बिंद शामिल हैं। दोनों ग्राम मगजपुरा थाना चेनारी जिला रोहतास के निवासी हैं।
चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बुधवार को सुबह 10 बजे बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया।