गुरारू: इस्माइलपुर के प्लस टू बख़ौरी सिंह उच्च विद्यालय में किशोरी स्वास्थ्य योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Guraru, Gaya | Mar 29, 2026 प्लस टू बखौरी सिंह उच्च विद्यालय इस्माइलपुर में शनिवार को किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य 10 से 19 वर्ष की किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को स्वच्छता, पोषण,एनीमिया से बचाव, मासिक धर्म स्वच्छता एवं संतुलित आहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी।