अंबाह: महाशिवरात्रि पर नगर के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब
Ambah, Morena | Feb 15, 2026 महाशिवरात्रि पर नगर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। जयश्वर महादेव मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में रुद्राभिषेक, विशेष पूजा और भजन-कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने जल, दूध व बेलपत्र अर्पित कर मंगलकामनाएं कीं। ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण दिनभर भक्तिमय बना रहा।