रफीगंज: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में शामिल होंगी रफीगंज की जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह
भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह 2025 में औरंगाबाद जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह को भाग लेने हेतु चयनित किया गया है। गुरुवार संध्या 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह समारोह आगामी 03 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के उत्कृष्ट पंचायत प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।